ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / तंज कसते हुए चिराग ने दी नीतीश को बधाई, बोले- उम्मीद है कार्यकाल...

तंज कसते हुए चिराग ने दी नीतीश को बधाई, बोले- उम्मीद है कार्यकाल पूरा करेगी सरकार

16-Nov-2020 04:50 PM

PATNA : नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. नीतीश सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है. राजभवन के राजेंद्र मंडपम माहौल में आयोजित समारोह में नीतीश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. वहीं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक अलग अंदाज में नीतीश को ट्वीट कर बधाई दी है. 


चिराग ने नीतीश पर तंज कसते हुए लिखा- आदरणीय नीतीश कुमार जी को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई. आशा करता हूं सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आप एनडीए के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे. इसके साथ ही चिराग ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट का जिक्र करते हुए तुरंत अगला ट्वीट किया है. चिराग ने लिखा है- 4 लाख बिहारीयों द्वारा बनाया गया #बिहार1stबिहारी1st विजन डॉक्यूमेंट आप को भेज रहा हूं ताकी उसमें से भी जो कार्य आप पूरा कर सकें वह कर दें. एक बार पुनः आप को मुख्यमंत्री बनने की और भारतीय जनता पार्टी को आप को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बधाई. 



गौरतलब है कि नीतीश के प्रति चिराग के तेवर अभी नरम नहीं पड़े हैं. चुनाव के समय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए गठबंधन से अलग हो गई थी तब से चिराग नीतीश और जेडीयू पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं गंवाना चाहते हैं. चिराग लगातार नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी योजना 'सात निश्चय योजना' पर सवाल खड़े करते आये हैं और आज भी उन्होंने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा.