Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
04-Nov-2020 09:10 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को होने वाला है. बिहार के सीमांचल जिलों में तीसरे फेज में मतदान होने वाला है. सीमांचल के इलाके में अल्पसंख्यक का एक बड़ा वोट बैंक है, जिसपर हर राजनीतिक दल की नजर टिकी हुई है. हर राजनेता इस वोट बैंक को साधना चाहता है. बुधवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव ने भी मुसलमानों को लुभाने की कोशिश की. पप्पू यादव ने टोला सेवक, शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज वालों को 15000-15000 रुपए का मानदेय देने का एलान किया है.
अपनी प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने महुआ विधान सभा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार हिंदू-मुसलमान की राजनीति करते हैं. मैं पीएम और सीएम से पूछना चाहता हूं कि आप यहां आकर अभद्र भाषा का प्रयोग क्यों करते हैं? 15 साल में आपने क्या किया, आप अपने काम की बात क्यों नहीं करते हैं, क्या हुआ चीनी मिल का? क्या हुआ दूग्ध उत्पादन का? आप बाढ़ पर चर्चा नहीं करते हैं.
आगे उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पार्टी के शपथ पत्र में कहा है कि राज्य को तीन साल के भीतर बाढ़ से निजात दिलाऊंगा. इसके लिए मैंने कोर्ट में एफिडेविट दिया है. ये चुनाव 3 साल बनाम 30 साल का है. मैं सीएम बनूं या ना बनूं, लेकिन पिछले सात महीने से मैं ही तो हूं. कोरोना वायरस या बाढ़ हो, चिमकी बुखार, शेल्टर हाउस या मिथिला की लड़ाई हो. सभी मुद्दों पर मैं जनता के बीच था.
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजश्वी यादव पर हमला बोलते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि जब राज्य के 18 जिले बाढ़ की चपेट में थे तब लालू यादव के युवराज नहीं दिखे, कहां गायब थे? कोरोना वायरस में युवराज कहां गायब थे. चमकी बुखार में युवराज कहां गायब थे? अब वोट मांगने आ गए हैं.
पप्पू यादव ने कहा कि यदि हम सरकार में आते हैं तो मिड डे मिल रसोइया के मानदेय को 3000 रूपए, विकास मित्र को 20000, टोला सेवक, शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज़ को 15000-15000 रुपए और आंगनवाड़ी सेविकाओं को 7,000 रुपए किया जाएगा.
पप्पू यादव ने कहा कि हमारी सरकार गरीब के घर में जन्म लेने वाली बेटी के नाम पर बैंक में एक लाख का फिक्स डिपॉजिट जमा कराईगी. सरकारी नौकरी में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी. दो साल के भीतर सभी गरीब परिवारों को एक बीएचके का फ्लैट देंगे.
प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक पप्पू यादव ने अपनी प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान बुधवार को वैशाली, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और सुपौल में जन सभाओं को संबोधित किया.