समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
18-Feb-2024 08:06 PM
By First Bihar
DESK: पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां तकनीकी खराबी आने की वजह से संगरूर में चिनूक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी। लोंगोवाल के ढाड्रियान गांव में एक खुले मैदान में चिनूक को उतारा गया। आईएएफ के अनुसार, भारतीय वायुसेना का चिनूक हेलीकॉप्टर और चालक दल दोनों सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बता दें कि भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर को देवदूत के नाम से भी जाना जाता है। देवदूत का इस्तेमाल इमरजेंसी में किया जाता है। इसका उपयोग भारी सामान को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में होता है। 9 टन के सामान और करीब 45 सैनिकों को लेकर यह उड़ान भर सकता है।
इसकी खासियत यह है कि यह हेलीकॉप्टर घने कोहरे और धुंध में आसानी से उड़ान भर सकता है। तकनीकी खराबी के कारण चिनूक हेलीकॉप्टर को रविवार को पंजाब के संगरूर जिले में एक खुले मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान किसी के हताहत की सूचना नहीं है।