ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

तब्लीगीयों की बेशर्मीयत के बाद सरकार सख्त, नरेला क्वारन्टीन सेंटर में सेना तैनात

03-Apr-2020 10:22 PM

DELHI : दिल्ली में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ बेशर्मी की इंतहा पार करने वाले तब्लीगीयों से निपटने के लिए अब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने दिल्ली के नरेला क्वॉरेंटाइन सेंटर में सेना को तैनात कर दिया है। सेना के डॉक्टर्स की टीम के साथ प्रोटक्शन के लिए हथियारबंद सैनिकों को भी तैनात किया गया है। 


दिल्ली के नरेला क्वॉरेंटाइन सेंटर में लगभग 1200 तबलीगी रखे गए हैं। यह देश का ऐसा पहला क्वॉरेंटाइन सेंटर है जिसकी जिम्मेदारी सेना को दी गई है। जानकारी के मुताबिक सेना के मेडिकल कोर के दो डॉक्टर और दो नर्सिंग स्टाफ को नरेला क्वॉरेंटाइन सेंटर में तैनात किया गया है। सेना के इन डॉक्टर्स की टीम के साथ सुरक्षा के लिए हथियारबंद सैनिक भी मौजूद हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो यह सैनिक सेना के चार्टर का हिस्सा है जिसके मुताबिक सैन्य अफसर की ड्यूटी पर इनकी तैनाती प्रोटेक्शन के लिए की जाती है। निजामुद्दीन के तबलीगी जमात से हथियारबंद सैनिकों की तैनाती का कोई सीधा वास्ता नहीं है। 


आपको बता दें कि गुरुवार को तबलीगी जमात के लोगों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी की थी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टाफ की तरफ से एक कंप्लेन भी दर्ज कराई गई। नरेला सेंटर की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस और बीएसएफ के हवाले हैं।