मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा
21-May-2020 03:17 PM
PATNA : उदय सिंह कुमावत ने आज स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव का जिम्मा संभाल लिया है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय पहुंच कर उन्होनें जिम्मा संभाला। पद संभालते ही वे एक्शन में दिखें। तत्काल उन्होनें राज्य में कोरोना की ताजा हालत पर विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए उदय सिंह कुमावत महानिदेशक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। हालांकि उदय सिंह कुमावत को जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
बता दें कि कल ही कोरोना संकट का सामना कर रहे हैं नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया था। संजय कुमार की जगह अब उदय सिंह कुमावत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया था। स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला कर उन्हें पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। जबकि पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव पद पर तैनात उदय सिंह कुमावत को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए स्वास्थ्य का प्रधान सचिव बनाया गया।