ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

स्वर्ण व्यवसायी से 3 लाख के गहने की लूट, बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

08-Mar-2021 02:46 PM

By SAURABH KUMAR



SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां बाइक सवार 3 अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने स्वर्ण व्यवसायी से 3 लाख के गहने लूट लिये और मौके से फरार हो गए। घटना परसौनी थाना क्षेत्र के बलहा गांव के पास हुई। बाइक सवार 3 हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सोने और चांदी के गहने लूट लिये। 




रिगा थाना क्षेत्र रेवासी गांव के रहने वाले दीपक कुमार की परसौनी चौक पर आभूषण की दुकान है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी दीपक ने बताया कि रेवासी स्थित अपने घर से परसौनी जान के दौरान बलहा गांव के पास बाइक पर सवार 3 अपराधियो ने ओवरटेक कर कनपटी पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद अपराधियों ने बाइक की डिक्की में रखे सोने चांदी के जेवरात लूट लिये जिसकी कीमत तीन लाख रुपये बतायी जा रही है। दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।