ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / स्वतंत्रता दिवस : विधानमंडल में विस अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति ने...

स्वतंत्रता दिवस : विधानमंडल में विस अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति ने किया झंडोतोलन, राज्यवासियों को दी बधाई

15-Aug-2023 08:26 AM

By First Bihar

PATNA : पूरा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के तमाम राजनीतिक, गैर राजनीतिक सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडातोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बिहार विधानमंडल परिसर में भी विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा विधानमंडल परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर राजद एमएलसी सुनील सिंह जी नजर आए। झंडोत्तोलन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे लिए काफी सौभाग्य की बात है कि आज हम 77 वाँ स्वतंत्र दिवस मना रहे हैं। 


दरअसल, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। जो हमारे लाखों करोड़ों लोग शहीद हुए  इस स्वतंत्रता को हमें देने के लिए।1947 में जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई हम उनको नमन करते हैं उनको याद करते हैं। वही विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को मैं नमन करता हूं। 


आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार समेत पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं साथ-साथ अपील करना चाहते हैं कि हम मुस्तैद रहें बुलंद रहे और सदैव सतर्क रहें और जो देश को तोड़ने की विचारधारा के साथ काम कर रहे हैं उनको हम लोग मुंहतोड़ जवाब दे सके। हम अपने तिरंगे की आन बान शान के लिए सदैव तैयार रहें।