ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?

Home / news / स्‍वामी प्रसाद मौर्य के फिर बिगड़े बोल, रामलला प्राण की प्रतिष्‍ठा को लेकर...

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के फिर बिगड़े बोल, रामलला प्राण की प्रतिष्‍ठा को लेकर कह दी यह बातें

24-Jan-2024 09:43 AM

By First Bihar

DESK : अपने विवादित बयानों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इस बार उन्‍होंने अयोध्‍या के राममंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा को ढोंग और आडंबर बता दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्राण प्रतिष्‍ठा से पत्‍थर सजीव हो जाता तो फिर तो कोई मरता ही नहीं। ऐसा हो सकता तो फिर मुर्दे क्‍यों नहीं चल सकते। 


दरअसल, स्‍वामी प्रसाद कर्पूरी ठाकुर सेना की ओर से गाजीपुर के लंका मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्‍बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम मे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का शताब्दी वर्ष जयन्ती समारोह मनाया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि- कर्पूरी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। कर्पूरी ठाकुर के बताये रास्ते पर चलकर ही इस मुल्क को भाजपा की तानाशाही हुकूमत से छुटकारा दिला सकते हैं। 


अयोध्‍या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा का पाखंड बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र पर गहरा संकट है। भाजपा सरकार जनता के मौलिक अधिकारों पर कुठारघात कर रही है। वह विरोधियों की आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है।


मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार को केवल बड़े पूंजीपतियों की चिंता है। उन्हें छोटे कारोबारियों और गरीबों की कोई चिंता नही है। कहा कि भगवान राम की पूजा तो  हजारों साल से हो रही है। हजारों साल से जिनकी पूजा करोड़ों लोग कर रहे हैं तो फिर उनके अंदर प्राण प्रतिष्ठा की जरूरत क्‍या है। सत्‍ता में बैठे लोग अपने पाप छिपाने के लिए ऐसे ड्रामे का सहारा ले रहे हैं।


लेकिन, वो ऐसा करके वे खुद को भगवन से बड़ा साबित करना चाहते हैं। यदि वास्‍तव में यह धार्मिक आयोजन होता तो इसमें चारों शंकराचार्य भी होते। राष्‍ट्रपति आमंत्रित होने के बाद भी यहां नहीं आईं। स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा  कि  यह सिर्फ बीजेपी का कार्यक्रम बनकर रह गया। पूरे कार्यक्रम में बीजेपी, विश्‍व हिन्‍दू परिषद और आरएसएस के लोग ही थे।