बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग
18-Dec-2021 09:10 AM
PATNA : मनमर्जी से दफ्तर आने वाले और बिना बताये ड्यूटी से गायब रहने वाले रेलकर्मियों के खिलाफ रेलवे ने अब नकेल कसनी शुरू कर दी है. शुक्रवार को डीआरएम ने अपने मंडल मुख्यालय कार्यालय का ही औचक निरीक्षण कर लेटलतीफी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया.
दानापुर डीआरएम प्रभात कुमार के औचक निरीक्षण में दानापुर मंडल रेल कार्यालय में काम करने वाले रेलकर्मियों की पोल खुल गई. सुबह ठीक 10 बजे दफ्तर पहुंचकर ड्यूटी से अनुपस्थित ऐसे 48 रेलकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है. सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह को इस संबंध में निर्देश दिए हैं.
बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने वाले रेलकर्मियों की जब गिनती शुरू हुई तो डीआरएम भौचक रह गए. निरीक्षण के दौरान मंडल रेल कार्यालय में कुल 48 रेलकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले. निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए रेलकर्मियों के एक एक दिन के वेतन काटने का निर्देश भी डीआरएम ने जारी किया है.
डीआरएम ने वेतन कटौती के आदेश के साथ सभी अनुपस्थित रेलकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिया है. वहीं, डीआरएम के औचक निरीक्षण से रेलमंडल के सभी विभागों से लेकर बड़े-छोटे स्टेशनों पर रेलकर्मियों में खलबली मच गई है.