पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
04-May-2020 11:06 PM
By Prabhat Kumar
MUZAFFARPUR : बिहार के नीतीश सरकार राज्य में सुशासन होने का दावा करते नहीं थकती लेकिन सुशासन में तालिबान की तस्वीर देखने को मिली है। मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में गांव के लोग तीन महिलाओं और एक पुरुष को तालिबानी अंदाज में सजा देते दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक की यह औराई प्रखंड के हथौड़ी थाना इलाके के डकरामां गांव का है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी रेल लाइन के पास स्थित इस गांव के लोगों ने तीन महिलाओं और एक पुरुष को रेलवे लाइन के समीप कुछ पूजा पाठ करते पकड़ा था। लोगों को शक था कि ये सभी वहां तंत्र-मंत्र कर रहे थे जिसके बाद गांव वालों ने इन्हें सजा देते हुए गांव वालों ने महिलाओं का सिर मुंडवा डाला। गांव वालों में इन महिलाओं के साथ पकड़े गए पुरुष को सबके सामने मैला भी पिलाया। यह सब कुछ तालिबानी अंदाज में होता रहा। अब इसी पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो चुका है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
तालिबानी सजा वाला वाला वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इलाके में इस घटनाक्रम को लेकर कोई जुबान खोलने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद तीनों महिलाओं को गांव से निकाल दिया गया है जबकि जिस बुजुर्ग को मैला पिलाया गया वह मीनापुर प्रखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की जांच को लेकर पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है।।हथौड़ी के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार देव ने वायरल वीडियो के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है।