ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

सुशील मोदी ने पटना सिविल कोर्ट में दी गवाही, राहुल गांधी ने सारे मोदी को बताया था चोर

सुशील मोदी ने पटना सिविल कोर्ट में दी गवाही, राहुल गांधी ने सारे मोदी को बताया था चोर

16-Sep-2022 02:25 PM

PATNA : बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी आज राहुल गांधी और रामानंद यादव के मामले में पटना के सिविल कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में भाषण देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कहा था। उन्होंने कहा था कि सारे मोदी चोर हैं। उन्होंने मोदी टाइटल वाले सभी लोगों को चोर बताया था। सुशील मोदी ने कहा कि मेरा भी टाइटल मोदी है और उनके इस बयान के बाद मैं कहीं भी बाहर निकला तो लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया कि सारे मोदी चोर है। 




सुशील मोदी ने कहा, राहुल गांधी के इस बयान से मेरी प्रतिष्ठा को आहत हुई है। मैंने सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था उसी मुकदमे में आज दूसरी बार सुनवाई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी को कोर्ट ने पहले समन किया था और राहुल गांधी को भी आना पड़ा था और फिर से उन्हें आना पड़ सकता है। 




बीजेपी सांसद ने कहा कि परसों उनके वकील ने मंत्री रामानंद यादव के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा दायर किया है। रामानंद यादव ने जो आरोप लगाया था कि सुशील मोदी ने मॉल बनवाया वह आरोप बिल्कुल बेबुनियाद थे। इसीलिए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। जिसमें कोर्ट से आग्रह किया गया है कि रामानंद यादव के खिलाफ वारंट निर्गत किया जाए और उनको कोर्ट में हाजिर किया जाए। साथ ही इस मामले का ट्रायल किया जाए और यादव को सजा सुनाई जाए।