Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन
21-Nov-2019 08:46 PM
PATNA: एनआरसी को लेकर बिहार में एनडीए के बीच घमाशान मचा हुआ है. दोनों के रिश्ते को लेकर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है कि एक साथ रहकर यह कैसा विरोध है. इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सफाई दी हैं.
दोनों दलों के संसद के भीतर और बाहर मुद्दा अलग
इसको लेकर मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’बिहार के व्यापक हित में भाजपा-जदयू साथ रहे, लेकिन दूसरे राज्यों में हम अलग चुनाव लड़ते रहे. दोनों दल संसद के भीतर और बाहर राष्ट्रीय मुद्दे पर अलग-अलग राय भी प्रकट रहे. यह दो दलों का विलय नहीं, सिर्फ मुद्दा आधारित गठबंधन हुआ है, तो मत भिन्नता स्वाभाविक है. जो लोग इसे मन-भेद साबित करना चाहते हैं, उन्हे समझना चाहिए कि जब गठबंधन को प्रभावित किए बिना धारा 370 और राम मंदिर जैसा जटिल मुद्दा सुलझ सकता है, तब हम आगे भी जो मुद्दे आएंगे, उनका हल करते रहेंगे.’’
20 साल पूरा करेगा गठबंधन
सुशील मोदी ने ट्वीट कर दावा किया कि ’’भाजपा-जदयू गठबंधन बीच के कुछ वर्षों को छोड़कर बीस साल पूरे करने वाला है. दोनों दल कुछ मुद्दों पर मतभेद के बावजूद विकास के रोडमैप पर पूरी तरह एकमत और एकाग्र रहे हैं. इससे गरीबी दूर करने में मदद मिली और पिछड़ों को न्याय मिला. इसी गठबंधन की बदौलत बिहार का विकास हुआ. एनडीए सरकार में राज्य का बजट यदि 36000 करोड़ से बढ़कर 1 लाख 77 हजार करोड़ तक पहुंचा है. तो क्या यह बिना आपसी समझदारी के ही संभव हुआ है.’’