बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?
26-Sep-2019 06:16 PM
PATNA: बिहार में होने वाले उप चुनाव पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधा है. मोदी ने कहा कि विधानसभा की मात्र पांच सीटों के लिए वे पांच दल आपस में लड़ रहे हैं. एकजुटता का दिखावा करते हुए मात्र चार महीने पहले संसदीय चुनाव लड़कर अपने प्रचारित जनाधार की असलियत जान चुके हैं.
सहयोगी दलों के बीच त्याग का भाव नहीं
मोदी ने कहा कि इन सीटों पर जीतने वाले केवल दस माह के लिए विधायक रहेंगे. लेकिन कम महत्व के चुनाव में भी जो लोग सहयोगी दलों के लिए त्याग का भाव नहीं दिखा पा रहे हैं. वे महागठबंधन क्या चला पाएंगे? जो जमावड़ा बिना किसी बड़े उद्देश्य के सिर्फ व्यक्तिगत द्वेष या लोभ-लाभ से संचालित होता है. उसका बिखरना तय है.
डबल इंजन का आइकान होगा मेट्रो
मोदी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल फरवरी में पटना मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था और सात महीने बाद 13365.77 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने लिए दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन से समझौता कर लिया गया. पटना को वायु प्रदूषण से राहत देने वाली मेट्रो सेवा 2022 तक शुरू होगी, जिससे रोजाना लगभग 10 लाख लोगों के समय और पैसे की बचत होगी. दो रूट पर 24 स्टेशनों के बीच कुल 31.39 किमी का सफर करने वाली पटना मेट्रो बिहार की राजधानी में रहने वाले 26 लाख लोगों को महानगरीयता का वास्तविक अनुभव करायेगी और यह डबल इंजन वाली एनडीए सरकार में विकास का नया आइकान होगी.