ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

सुशील मोदी बोले- बिहार के हर गरीब के खाते में कम से कम 3 हजार रूपये डालेंगे, अनाज अलग से देंगे

सुशील मोदी बोले- बिहार के हर गरीब के खाते में कम से कम 3 हजार रूपये डालेंगे, अनाज अलग से देंगे

05-May-2020 06:41 PM

PATNA : कोरोना संकट को लेकर बिहार में गरीबों के बीच मचे त्राहिमाम के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बडा एलान कर दिया है. सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार का कोई ऐसा गरीब नहीं होगा जिसके खाते में सरकार कम से कम 3 हजार रूपये नहीं देगी. रूपये के अलावा अनाज अलग से दिया जायेगा.


सर्वदलीय बैठक में सुशील मोदी का एलान
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आज सर्वदलीय बैठक में ये एलान किया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने 12 हजार 612 करोड़ रूपये खर्च कर गरीबों की मदद करने का फैसला ले लिया है. विपक्षी पार्टियों को इस पैसे का वितरण कराने में सरकार की मदद करनी चाहिये. ये बैठक बिहार के मुख्यमंत्री की ओर से बुलायी गयी गयी थी जिसमें सुशील मोदी के साथ साथ दूसरी सियासी पार्टियों के नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े थे.


डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विभिन्न राहत योजनाओं के तहत राज्य सरकार 5,867 करोड़ तो केन्द्र 6,745 करोड़ रुपये की सहायता डीबीटी के जरिए गरीबों को दे रही हैं. राज्य सरकार की ओर से 1.68 करोड़ राशनकार्डधारियों के खाते में एक-एक हजार रुपये तथा केन्द्र ने मुफ्त में 15 किलो खद्यान्न और 3 किलो दाल व उज्ज्वला योजना की 85 लाख लाभुक महिलाओं को तीन-तीन गैस सिलेंडर देने का एलान किया है.


बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने 19 लाख प्रवासियों के खाते में 1-1 हजार रुपये दिया है. दूसरे प्रदेशों में रह रहे मजदूरों व छात्रों की वापसी के लिए ट्रेने चलाई गई हैं. ट्रेन से आने वाले सभी श्रमिकों को 21 दिन की क्वेरंटाइन के बाद 500-500 रु. के साथ अगर किसी को किराया देना पड़ा है तो उसे एक-एक हजार रु. दिए जायेंगे.


सुशील मोदी ने कहा कि जहां देश की आधे दर्जन से ज्यादा राज्य सरकारों ने राजस्व उगाही में कमी होने के कारण अपने कर्मियों के पेंशन-वेतन में भारी कटौती किया है वहीं बिहार ने लॉकडाउन अवधि में उपस्थित नहीं रहने वाले कर्मचारियों को भी पूर्ण वेतन देने का निर्णय लिया है.