ब्रेकिंग न्यूज़

PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान

Home / news / सुशील मोदी ने जेल में बंद लालू को फोन लगा दिया, कहा- बंद...

सुशील मोदी ने जेल में बंद लालू को फोन लगा दिया, कहा- बंद कीजिये अपना खेल, लालू का नंबर भी सार्वजनिक किया

24-Nov-2020 09:08 PM

PATNA :  बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने रांची में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को आज फोन लगा दिया था. सुशील मोदी के मुताबिक सजा काट रहे लालू के पास मोबाइल था और लालू ने खुद उनका फोन रिसीव किया. सुशील मोदी के मुताबिक लालू यादव फोन से ही सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे. उन्होंने लालू को इससे बाज आने की सलाह दी.


लालू का मोबाइल नंबर
सुशील मोदी ने इस प्रकरण को लेकर ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है “लालू यादव रांची से एक मोबाइल नंबर 8051216302 से लगातार एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहे हैं. मैंने इस नंबर पर कॉल किया तो लालू प्रसाद यादव ने खुद फोन रिसीव किया. मैंने उनसे कहा कि जेल से ये गंदा खेल करना बंद कर दें, वे कभी सफल नहीं होने वाले हैं. “


क्या है पूरा माजरा
दरअसल सुशील मोदी और एनडीए का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता होकर भी तमाम सुविधायें हासिल कर रहे हैं. जेल मैनुअल के मुताबिक उन्हें किसी सूरत में मोबाइल फोन नहीं दिया जा सकता. लेकिन लालू यादव लगातार मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं. वे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती होकर राजनीति कर रहे हैं.


एनडीए का आरोप है कि लालू यादव बिहार की सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वे विधायकों को मंत्री बनाने का ऑफर दे रहे हैं. लालू की नजरें हम और वीआईपी जैसी पार्टियों के विधायकों पर है.



news image



कल विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में शक्ति परीक्षण
सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के तहत ही आरजेडी ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में अपना उम्मीदवार उतार दिया है. उसके पास संख्या बल नहीं है लेकिन आरजेडी जानती है कि अगर अध्यक्ष पद पर उसका कब्जा हो गया तो फिर सरकार को अस्थिर करना आसान हो जायेगा. सुशील मोदी आरोप लगा रहे हैं कि अध्यक्ष के चुनाव से पहले लालू यादव एनडीए विधायकों को फोन कर प्रलोभन दे रहे हैं.