ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / ‘खेला का दावा करने वाले ठीक नहीं रख सके अपना ही घर’ सुशील...

‘खेला का दावा करने वाले ठीक नहीं रख सके अपना ही घर’ सुशील मोदी बोले- कांग्रेस और RJD में नहीं बचेगा नामलेवा

01-Mar-2024 06:46 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जिस समय कांग्रेस और राजद के राजकुमार परिवार बचाओ यात्राओं की नौटंकी कर रहे हैं, उसी समय इन दोनों दलों में टूटने की प्रक्रिया तेज हो गई। अब यह कहना कठिन है कि संसदीय चुनाव तक इन दलों में कौन टिका रहेगा।


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा के इसी सत्र में दो सप्ताह के भीतर राजद कांग्रेस के 7 विधायक महागठबंधन छोड़ कर एनडीए के साथ आ गए। जो लोग विश्वास-मत से पहले खेला होने के दावे कर रहे थे, वे अपना घर ठीक नहीं रख पाए।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और सपा के राजनीतिक प्रबंधन की गलती से क्रास-वोटिंग हुई, जबकि भाजपा दूसरे दलों के विधायकों का विश्वास पाने में सफल रही। महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और मिलिंद देवड़ा जैसे नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी।


सुशील मोदी ने कहा कि पिछले साल के अंत में तीन हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस की पराजय और इस चुनावी वर्ष के दौरान देश भर में कांग्रेस का टूटना लोकसभा के कांग्रेस-मुक्त होने का संकेत है। 17वीं लोकसभा राजद-मुक्त थी और 18 वीं लोकसभा में भी उसका कोई नामलेवा नहीं रहेगा।