बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
15-Jun-2020 02:46 PM
MUMBAI : सुशांत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती मुंबई के कूपर हॉस्पिटल पहुंची हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद सुशांत सिंह राजपूत से शव को रखा गया है. अब से कुछ देर में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाना है. उनका अंतिम संस्कार विले पारले के पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा.

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे, लेकिन इन्होंने अपने रिश्ते के बारे में पब्लिकली कभी कोई बयान नहीं दिया था. लेकिन कई बार दोनों को साथ देखा गया था. जिम से लेकर बाहर जाने तक दोनों को कई बार कैमरा ने साथ स्पॉट किया था. लॉकडाउन के दौरान दोनों एक साथ टाइम स्पेंड भी कर रहे थे.

जानकारी के अनुसार दोनों एक ही साथ बांद्रा में रहते थे. सुसाइड करने के एक दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को उनके घर भेज दिया था. वहीं सुशांत ने आखिर कॉल जिस दो इंसान को किया था उसमें रिया चक्रवर्ती का भी नाम शामिल है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनके चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू समेत अन्य परिजन पटना से मुंबई पहुंच गए हैं. जहां से वे लोग बांद्रा के लिए रवाना हो गए है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही देर सुशांत के पिता बांद्रा पहुंच जाएंगे, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी.
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बॉलिवुड एक्टर का अंतिम संस्कार सोमवार को उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा. सुशांत सिंह के प्रवक्ता ने कहा कि ‘‘अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में आज किया जाएगा.’’
वहीं सुशांत सिंह के बहन ने पुलिस को बताया कि सुशांत को आर्थिक रूप से कोई परेशानी नहीं थी. आर्थिक रूप से सबकुछ ठीक था. पिछले हफ्ते से सुशांत को ठीक महसूस नहीं हो रहा था. जिसके बाद बहन सुशांत से मिलने उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर भी गई थीं. उन्होंने बताया कि सुशांत के डिप्रेशन के बारे में वो जानती थीं. हालांकि उन्हें नहीं पता था कि सुशांत इतना बड़ा और भयानक कदम उठा लेंगे. जब बहन उन से मिली थीं तो वह सबसे नार्मल तरीके से ही बात कर रहे थे.