देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
26-Aug-2020 08:48 AM
DESK : सुशांत सिंह राजपूत केस में घिर चुकी रिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब इस मामले की जांच में जुटी ईडी ने एक बड़ा खुलासा किया है. ईडी के तरफ से यह बताया गया है कि रिया एक ड्रग डीलर के संपर्क में थी, जिसके बाद ईडी ने जांच के लिए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से मदद मांगी है.
ईडी के तरफ से एनसीबी को पत्र लिखा गया है, जिसमें जांच के लिए सहयोग मांगा गया है. ईडी यह जानना चाहती है कि इस मामले में कोई ड्रग एंगल है या नहीं? बता दें कि सुशांत के पिता ने मनी लांड्रिंग का केस दायर किया था, जिसके बाद से ईडी जांच में जुटी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने 10 अगस्त को रिया का फोन जब्त किया था. जिसकी जांच में कई खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को रिया ने मिरांडा सुशी नाम के शख्स ने मैसेज में लिखा - हाय रिया, माल लगभग खत्म हो चुका है. क्या हम इसे शौविक के दोस्त से ले सकते हैं, लेकिन उसके पास सिर्फ हैश और बड है.
वहीं 25 नवंबर 2019 को रिया ने जया शाह को मैसेज में लिखा- कॉफी,चाय या पानी में सिर्फ 4 बूंद डालो और उसे पीने दो...किक लगने के लिए 30 से 40 मिनट देना होगा. हालांकि रिया चक्रवर्ती के वकील ने इन सब चिजों से इंकार कर दिया है. उन्होंने दावा किया है कि रिया ने जिंदगी में कभी भी ड्रग्स नहीं लिया और वो ब्लड टेस्ट के लिए तैयार है.
सीबीआई की टीम ने फॉरेंसिक टीम के साथ सुशांत के फ्लैट का भी दो बार दौरा किया. पिछले चार दिनों में सीबीआई ने वाटरस्टोन रिसोर्ट का दो बार दौरा किया. सीबीआई की टीम कूपर अस्पताल भी गई जहां सुशांत का ऑटोप्सी हुअ था.