ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / अपनी गलती का ठीकरा इस्तीफा दे चुके निगमायुक्त पर फोड़ रहे मंत्री सुरेश...

अपनी गलती का ठीकरा इस्तीफा दे चुके निगमायुक्त पर फोड़ रहे मंत्री सुरेश शर्मा, लेकिन अनुपम सुमन की पहल पर निगम को मिला था डिवाटरिंग मशीन

05-Oct-2019 01:56 PM

PATNA : पटना में जमा पानी है जैसे-जैसे कम हो रहा है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर उसी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने अब अपना गला बचाने के लिए इस्तीफा दे चुके पटना नगर निगम के कमिश्नर अनुपम सुमन पर ठीकरा फोड़ा है। 


मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि पटना में जलजमाव की समस्या के लिए निगम के पूर्व कमिश्नर अनुपम सुमन जिम्मेदार हैं। मंत्री सुरेश शर्मा ने अनुपम सुमन की लापरवाही को मौजूदा हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुरेश शर्मा ने कहा है कि पटना नगर निगम का कमिश्नर रहते हुए अनुपम सुमन ने अपनी मनमानी की और कभी भी विभागीय मंत्री के सुनने के बजाय सत्ता के शीर्ष से निर्देश लेते रहे। 


हालांकि सुरेश शर्मा के इस आरोप में कितना दम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जलजमाव से जूझ रही राजधानी में लोगों को जिस डिवाटरिंग मशीन ने सबसे ज्यादा राहत दी है, उसे खरीदने की पहल पटना नगर निगम का कमिश्नर रहते अनुपम सुमन ने ही की थी। आपको बता दें कि अनुपम सुमन ने चंद महीने पहले नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे का कारण अध्यात्म की तरफ झुकाव को बताया था। अब मंत्री सुरेश शर्मा उन्हीं अनुपम सुमन के ऊपर जलजमाव का ठीकरा फोड़कर अपना गला बचा रहे हैं।