पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
06-May-2020 11:13 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बुधवार को प्रवासियों को लेकर चौथी ट्रेन भी बरौनी जंक्शन पहुंच गई. गुजरात के सूरत से चली इस 22 बोगी वाले ट्रेन से बरौनी जंक्शन पर करीब 12 सौ यात्री उतरे हैं. बिहार के 30 से अधिक जिलों के इन यात्रियों की जंक्शन पर मौजूद 22 मेडिकल टीम द्वारा ग्रहण स्क्रीनिंग की गई और उनके रिकॉर्ड भी रखे गए
स्क्रीनिंग के बाद बेगूसराय जिला के सभी प्रवासियों को बस के द्वारा उनके संबंधित प्रखंड मुख्यालय में भेजा गया. जहां एक बार फिर स्वास्थ्य जांच के बाद सभी को डिग्निटी कीट देकर क्वारेन्टाइन में रखा जाएगा. जबकि शेष जिलों के यात्रियों को स्क्रीनिंग के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से बस द्वारा उनके संबंधित जिलों में भेजा जा रहा है.
प्रवासियों को बस से भेजने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष व्यवस्था की गई है तथा मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. बस में सवार होने वाले सभी लोग निर्धारित जगह पर ही बस से उतरेंगे. रास्ते में उन्हें किसी हालत में उतरने नहीं दिया जाएगा, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं. बरौनी जंक्शन पर श्रमिकों को लेकर आई इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आने से पहले ही रेलवे और जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में थे। सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान के साथ-साथ बिहार पुलिस के जवान कदम-कदम पर तैनात थे.