बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Jan-2023 12:33 PM
By First Bihar
DESK: विश्व हिंदू परिषद ने एक बार फिर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनान की मांग कर दी है। विश्व हिंदू के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि लंबे इंतजार और काफी कोशिशों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अगर समय रहते देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया गया तो 50 वर्ष बाद राम मंदिर सुरक्षित नहीं रहेगा।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत के हिंदुओं ने एक साथ आकर लोगों को जगाने का काम किया और राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन चलाया। हिंदुओं ने गांव-गांव जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया और राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया। ज्ञानवापी मामले पर उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में मंदिर था और ये साबित हो चुका है। बाबा विश्वनाथ ज्ञानवापी में बैठे हैं और वहां शिवलिंग की पूजा नहीं करना पाप है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ की पूजा जल्द शुरू की होनी चाहिए।
सनातन धर्म और हिंदुओं की आस्था पर हो रही बयानबाजी पर तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं की आस्था उनके दिल में बसती है और कोई कुछ भी कह ले इस आस्था को कभी खत्म या कम नहीं कर पाएगा। ऐसी बातें करने वालों को नजरअंदाज कर देना चाहिए, वो लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह की बातें करते हैं। ऐसे लोगों की बात को तवज्जो नहीं दिया जाना चाहिए।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...