ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / सुपर पावर थी मुंगेर की एसपी लिपि सिंह, मंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में...

सुपर पावर थी मुंगेर की एसपी लिपि सिंह, मंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में बैठे तस्वीर हुई वायरल

30-Oct-2020 05:23 PM

PATNA : मुंगेर की एसपी रहीं लिपि सिंह बिहार की सत्ता की सुपर पावर थीं. उनके पावर को दिखाने वाली एक और तस्वीर वारयल हो रही है. इस तस्वीर में लिपि सिंह बिहार सरकार के एक मंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में बैठी दिख रही हैं. मंत्री जी उसी मुंगेर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं जहां लिपि सिंह एसपी हुआ करती थीं.


वायरल हुई तस्वीर
मुंगेर मामले में लिपि सिंह के कारनामों की कलई खुलने के साथ ही उनके रसूख की और तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर लिपि सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार के साथ हेलीकॉप्टर की सवारी कर रही हैं. हेलीकॉप्टर में मंत्री से ज्यादा रौब में लिपि सिंह ही बैठी हुई नजर आ रही हैं.


ये तस्वीर फर्स्ट बिहार के पास है. लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते कि ये तस्वीर कब की है. वैसे हम आपको बता दें कि शैलेश कुमार फिलहाल मुंगेर जिले के जमालपुर विधानसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी हैं. ये वही जिला है जहां की एसपी लिपि सिंह हुआ करती थीं.


विवादों से पुराना रिश्ता रहा है
हालांकि लिपि सिंह की ये पहली तस्वीर नहीं है जिसे लेकर वे विवादों में घिरी हैं. इससे पहले वे बाढ की एएसपी हुआ करती थीं. जब अनंत सिंह ने दिल्ली की कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था तो लिपि सिंह उन्हें दिल्ली से बिहार लाने गयी थीं. वहां वे जेडीयू के एक विधान पार्षद रणवीर नंदन की गाड़ी पर घूम रही थीं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद उस वक्त भी उनकी फजीहत हुई थी. लेकिन राज्य सरकार ने उसका कोई नोटिस नहीं लिया था.


गौरतलब है कि लिपि सिंह नीतीश कुमार के सबसे खास माने जाने वाले आरसीपी सिंह की बेटी हैं. मुंगेर में होने वाली चर्चाओं के मुताबिक लिपि सिंह के सामने आम लोग कौन कहे जेडीयू के कद्दावर नेताओं को भी बोलने की हिम्मत नहीं होती थी. चर्चा ये भी है कि पुलिस के बड़े अधिकारी भी लिपि सिंह को कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे. हाल तो ये था कि मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज मुंगेर में इतना बड़ा फसाद होने के बाद तभी घटनास्थल पर गये जब लिपि सिंह का वहां से तबादला हो गया.