बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
08-Dec-2021 10:13 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बाघला में एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुआ है. यहां दूल्हे की गाड़ी और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गया है. इस घटना में कार सवार दुल्हन और इसके जीजा गंभीर रूप घायल हो गए हैं. जिसे बेहतर ईलाज के लिए त्रिवेणीगंज से बाहर रेफर कर दिया गया है.
प्रत्यक्षदर्शी दुल्हन के गाड़ी के ड्राइवर शिवम सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि वे मधेपुरा जिले के सबेला से बारात से दुल्हन को लेकर अररिया जिले के फारबिसगंज के खवासपुर लौट रहे थे कि इसी दरम्यान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला पुल के समीप एक टैंकर को बैक किया जा रहा था. धुंध की वजह से कुछ स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था.
टैंकर को सामने से बैक किया जा रहा था. जबतक कुछ समझ पाते कि दुल्हन की गाड़ी टैंकर से टकरा गई. जिसमें कार सवार दूल्हा तो बाल-बाल बच गया लेकिन दुल्हन और इसके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को आनन फानन में त्रिवेणीगंज अस्पताल लाया गया. जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. इधर त्रिवेणीगंज पुलिस ने टैंकर और दुर्घटनाग्रस्त कार दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है.