ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / सुपौल : 86 साल बाद निर्मली रेलखंड पर आसनपुर-कूपहा के बीच दौड़ेगी ट्रेन,...

सुपौल : 86 साल बाद निर्मली रेलखंड पर आसनपुर-कूपहा के बीच दौड़ेगी ट्रेन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना हो रहा साकार

24-Dec-2021 03:02 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : 1934 के भूकंप में दो भागों में विभक्त मिथलांचल आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देखे हुए सपने से जुड़ रहा है. आज 86 साल बाद सुपौल के निर्मली और आसनपुर कूपहा के बीच ट्रेन का सीआरएस होने जा रहा है. इलाके के लोग 86 साल के बाद अपने इलाके में ट्रेन की सिटी सुनेंगे. आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देखे हुए सपने ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर योजना के कारण आज यह सपना साकार हो रहा है. 


इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी अहम योगदान है. 6 जून 2003 को रखी गयी आधारशिला पर जब आज ट्रेन दौड़ेगी तो ईलाके के लोगो की खुशी दोगुनी हो जाएगी. सरायगढ़-निर्मली रेलखंड पर आसनपुर-कुपहा से निर्मली तक बड़ी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा होते ही आज रेलवे द्वारा ट्रेन का स्पीड ट्रायल कराया जाएगा. स्पीड ट्रायल के साथ ही निर्मली से सरायगढ़ के बीच ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ने लगी है. स्पीड ट्रायल को लेकर विगत एक महीने से रेलवे के अधिकारियों द्वारा रेलवे ट्रैक एवं स्टेशन का निरीक्षण किया जा रहा था.


रेलवे ने सार्वजनिक सूचना में स्पीड ट्रायल के समय सभी को रेलवे लाइन से दूर रहने की हिदायत दी है. इसके साथ ही समपार रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.वहीं स्टेशन पर भवनों की रंगाई-पुताई का काम भी चल रहा है.1934 के भूकंप के कारण छोटी लाइन की पटरी ध्वस्त हो गई थी और निर्मली-सरायगढ़ के बीच ट्रेन सेवा बंद हो गई थी. उसी समय से मिथिलांचल दो भागों में विभक्त है. 06 जून 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने निर्मली महाविद्यालय से कोसी नदी पर महासेतु का शिलान्यास किया था.