ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / बिहार : मुखिया समर्थक के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल तक पहुंच...

बिहार : मुखिया समर्थक के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल तक पहुंच गया खूनी संघर्ष

20-Apr-2022 08:41 AM

SUPAUL : सुपौल सदर अस्पताल मंगलवार की देर शाम उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब दो पक्षों के बीच यहां जमकर मारपीट हुई। खूनी संघर्ष की वजह से अस्पताल में हर तरफ खून फैल गया। बाद में सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। 


दरअसल यह पूरा मामला एक मुखिया समर्थक के बेटे पर हमले से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि महेशपुर गांव के मौजूदा मुखिया के एक समर्थक के बेटे पर कुछ लोगों ने हमला किया था। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया  इसके बाद गांव में विवाद शुरू हुआ था। मौजूदा मुखिया के समर्थक के मोहम्मद मसीर अपने बेटे का इलाज कराने सुपौल सदर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन गांव से शुरू हुआ विवाद अस्पताल तक जा पहुंचा और अस्पताल में भी खूनी संघर्ष छिड़ गया।


अस्पताल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि मोहम्मद मसीर के बेटे के ऊपर पूर्व मुखिया के बेटे और उसके समर्थकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में आगे की छानबीन जारी है।