दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Nov-2019 04:36 PM
DELHI: अयोध्या के राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा कि इस फैसले पर वह सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा.
सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से जफर फारूकी ने कहा कि यह पहले से ही तय था कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसका स्वागत किया जाएगा. फारूकी ने कहा कि इस फैसले को सभी को दिल से स्वीकार करना चाहिए. इस केस में सुन्नी वक्फ बोर्ड एक पक्षकार था और कोर्ट ने दावे को खारिज कर दिया था.
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए रामलला के मंदिर निर्माण के लिए विवादित जमीन दे दी. सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष के दावे को खारिज कर दिया. कोर्ट ने माना है कि विवादित जमीन रामलला की है. सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मंदिर निर्माण के लिए सरकार को ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा है कि 3 महीने के अंदर सरकार मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाएं. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन देने का आदेश सरकार को दिया है.