मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Mar-2020 08:01 AM
JAMUI : जेडीयू नेता और पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कोरोना वायरस के मौजूदा संकट के बीच नीतीश सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की सराहना की है. सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार की गरीब जनता के लिए कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो फैसले किए हैं वह राहत भरा कदम है. हर परिवार को ₹1000 का कैश बेनिफिट और मुफ्त राशन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 3 महीने तक का एडवांस पेंशन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि का अग्रिम भुगतान जैसे फैसले जनहित में लिए गए फैसले हैं.
सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि पूरा बिहार एव पूरी मानवता सबसे बड़े संकट कोरोना वायरस से जूझ रहा है, ऐसे में बिहार अपने सीमित संसाधनों के बावजूद आम लोगों के हित में बहुत ही तत्परता से कार्य कर रहा है। न सिर्फ दो मौत और तीन करोनो पीड़ित मरीजों के बाद नियंत्रण स्थापित कर लिया है। बल्कि, हम सब बिहार वासी लॉकडाउन का अधिकतम अनुपालन कर इस जानलेवा वायरस को कैद कर सकते हैं। इसे लॉक कर, इसकी मारक क्षमता को बिल्कुल डाउन कर दे सकते हैं।इस संदर्भ में चकाई-सोनो, जमुई जिला एवं अंग क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों विशेषकर सांसदों-विधायकों से आग्रह है कि वह अपने स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से कम-से-कम एक-एक करोड़ धनराशि अपने क्षेत्र के लोगों की कोरोना से रक्षा के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दें। जिससे जमुई जिला एवं अंग क्षेत्र के आम लोगों के लिए मास्क, हैंड सेनेटाइजर, वेंटिलेटर का क्रय हो सके। वहीं उनका उपचार उनके अपने ही क्षेत्र में सहजता से संभव हो।