RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
19-Feb-2021 02:22 PM
SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां शादी खत्म होने के बाद विदाई के समय दुल्हन को कोई और लड़का अपने साथ बाइक पर बैठकर उड़ा ले गया. वहीं दूल्हा इस पूरी घटना को बस देखता ही रह गया. कई दिनों तक जिले भर में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा. बाद में पंचायत बुलाई गई जिसमें मामले का निपटारा हो सका.
बताया जा रहा है कि शहर से सटे एक गांव के लड़के की शादी तटबंध के अंदर एक गांव में तय हुई. लड़के और बाराती गाड़ी को तटबंध पर छोड़कर बाइक और पैदल चचरी पुल पार कर दुल्हन के घर पहुंचे. रात भर बारातियों का स्वागत सत्कार होता रहा और पूरे विधि विधान से लड़के और लड़की की शादी की रस्म निभाई गई. शादी संपन्न होने के बाद सुबह की बेला में बारात सहित दुल्हे के साथ दुल्हन की विदाई हो गई.
इस दौरान एक पड़ोसी लड़के ने तटबंध पर खड़ी गाड़ी पर बिठाने के लिए दुल्हा और दुल्हन को अपनी बाइक पर बैठा लिया लेकिन बीच रास्ते में लड़के ने दुल्हे को बाइक से उतारा और दुल्हन की साड़ी में बंधी गांठें खोल दुल्हन को लेकर फरार हो गया. दूल्हा बेचारा दंग रह गया. पीछे से बारात पहुंची तो बिना दुल्हन के दुल्हे को कलपते देख हैरान परेशान हो गयी.
इस बात की जानकारी फिर दुल्हन के घर दी गई. आनन-फानन में दुल्हन और लड़के की खोज खबर शुरू हुई लेकिन कोई नहीं मिला. इधर दूल्हे वालों के परिजन नाराज होने लगे. अंत में पंचायत बैठी काफी मान-मनौव्वल हुआ और फिर दुल्हन के चढ़ावे के जेवर, अन्य सामग्री सहित गाड़ी भाड़ा देकर दूल्हे को बिना दुल्हन के बाराती को विदा कर दिया गया.