BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
04-Oct-2023 10:05 AM
By First Bihar
DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से निकलकर सामने आ रही है। जहां आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी हुई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद के आवास पर ईडी की टीम पहुंची है और तलाशी कर रही है। वहां अभी छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी से संबंधित अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ही ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर सर्च करने पहुंची है। सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है कि घोटाला के किसी मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापेमारी की है।
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मामले के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए। संजय सिंह ‘आप’ से राज्यसभा सदस्य हैं। ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी। साथ ही यह भी जानकारी दे कि आम आदमी पार्टी के कई नेता पहले भी केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर आ चुके है।
आपको बताते चलें कि, दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लायी गयी आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। ‘आप’ ने इस आरोप का खंडन किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था।