अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
17-Oct-2021 01:40 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दुर्गा पूजा के मौके पर किसी भी तरह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति जिला प्रशासन की तरफ से नहीं थी। इसके बावजूद विजयादशमी के दिन बार-बालाओं के डांस प्रोग्राम आयोजित की गयी। बार बालाओं के साथ बिहार पुलिस का एक कर्मी भी बार-बालाओं के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।
इस वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी दिख रहा है जो बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाता नजर आ रहा है। दारोगा जी चोरी हो गयी गाने पर बार-बालाओं के साथ डांस करते कॉन्स्टेबल का यह वीडियो समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां ग्रामीण और पुलिस खुलेआम दुर्गा पूजा के मौके बार बालाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र में विजयादशमी की रात जो कुछ भी हुआ यह पूरी तरह दुर्गा पूजा के लिए बने गाइडलाइन का सीधे तौर पर उल्लंघन है। जबकि जिला प्रशासन ने दूर्गा पूजा के मौके पर ऐसे किसी तरह के रंगारंग कार्यक्रम और मेले के आयोजन पर रोक लगा रखा था। बावजूद इसके इस डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया आखिर इसकी अनुमति किसने दी थी। यह बड़ा सवाल बना हुआ है। आश्चर्य की बात तो यह है कि जिन कंधों पर गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी खुद वही बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाने लगे तो इसे क्या कहेंगे।
जब पुलिस खुद इस आयोजन का लुफ्त उठा रही हो खुद बार-बालाओं के साथ ठुमके लगा रही हो तो ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम पर रोक लगवाने की हिमाकत कौन करेगा। बहरहाल मोहनपुर ओपी थाने की पुलिस के बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वायरल यह वीडियो पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है।


