ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज

Home / news / SSP ऑफिस में फूट-फूटकर रोई सिपाही की पत्नी, बोली- ऊ हमको चोरनी बोलते...

SSP ऑफिस में फूट-फूटकर रोई सिपाही की पत्नी, बोली- ऊ हमको चोरनी बोलते हैं

14-Mar-2020 03:08 PM

MUZAFFARPUR : एसएसपी ऑफिस में उस वक्त एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली जब एक महिला अपने सिपाही पति की शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंची. महिला का आरोप है कि उसका पति साथ रखने को तैयार नहीं है. चोरी का आरोप लगाकर बच्चे के साथ उसने घर से निकाल दिया है. मामला सामने आने के बाद वरीय अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं. 


मामला मुजफ्फरपुर एसएसपी ऑफिस का है. जहां एक पीड़ित महिला अपने सिपाही पति के खिलाफ शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंची. बताया जा रहा है कि महिला काफी देर तक एसएसपी ऑफिस के बाहर अपनी बूढी मां और अपने 5 साल के बच्चे के साथ बैठी रही. बताया जा रहा है कि शेखपुरा जिला का रहने वाला आरोपी सिपाही फिलहाल मुजफ्फरपुर में ही पोस्टेड है. 


पीड़ित महिला के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची उसकी मां ने बताया कि उसका सिपाही दामाद पिछले चार साल से उसकी बेटी को छोड़ दिया है. उसे पांच साल का एक बेटा भी है. उसका पति उसे प्रताड़ित करते रहता है. उसके साथ मारपीट भी करता है. उसकी बेटी को परेशान करने के लिए गहने और अन्य सामान चोरी करने के आरोप का झूठा केस कर दिया है. उसे चोरनी बुलाता है. 


महिला ने बताया कि पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर कई बार उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है. महिला इतनी परेशान है कि वह अपने बच्चे की पढ़ाई तक नहीं करा पा रही है.  विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से महिला और उसके पति के बीच समझौता कराने को लेकर देर शाम तक कवायद जारी रही. सिटी एसपी ने नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद का मामला है. सभी चाहते हैं कि इसका निदान आपसी सुलह-समझौता से हो जाये. सिपाही को समझाया गया है.