बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Feb-2020 02:17 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सृजन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। भागलपुर में सरकारी राशि गबन मामले में हुई सृजन घोटाला में फंसे कारोबारी कलिंगा सेल्स के मालिक एनवी राजू की तीन जगहों की संपत्ति नीलाम करने को पुलिस की कार्यवाही शुरू हो गई है।
सदर एसडीओ ने तीन दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया है। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी गोपाल प्रसाद को दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। एनवी राजू ने बैंक ऑफ बड़ौदा से कर्ज लिया था, जिसमें जोगसर मौजा में 1440 वर्गफीट जमीन, ईश्वरी कंप्लेक्स में 1004 वर्गफीट की दुकान और अध्यांती टावर में 1118.70 वर्गफीट की दुकान को बंधीकृत किया था।
कर्ज नहीं चुकाने पर उसकी संपत्ति जब्त करने के लिए बैंक प्रबंधन के अनुरोध पर कार्यवाही की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा से कुल 1 करोड़ 55 लाख का लोन था जो बढ़कर 1 करोड़ 88 लाख हो गया है। बैंक के वकील ने बताया कि सृजन घोटाले में एनवी राजू मास्टर माइंड के रूप में शामिल था।