ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

सृजन घोटाले में दबोचा गया मुख्य आरोपी विपिन, पत्नी के बाद इसे भी भेजा गया जेल

सृजन घोटाले में दबोचा गया मुख्य आरोपी विपिन, पत्नी के बाद इसे भी भेजा गया जेल

29-Sep-2021 03:27 PM

PATNA : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले मामले में ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  मुख्य आरोपित विपिन कुमार ऊर्फ विपिन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विपिन की गिरफ्तारी बिहार की सिल्क सिटी भागलपुर से ही हुई है. पटना स्थित विशेष कोर्ट में पेश करने के बाद इसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्र ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसे फुलवारीशरीफ जेल में रखा गया है.


बताया जा रहा है कि एक अक्टूबर को विपिन कुमार फिर से पेशी होगी. विपिन के ऊपर आरोप है कि इसने करोड़ों के सृजन घोटाले में उसने अधिकारियों और कई प्रमुख नेताओं के साथ पैसे का लेन-देन करने में अहम भूमिका निभाई. सृजन महिला सहयोग समिति की प्रमुख स्व. मनोरमा देवी, उसके बेटे अमित कुमार और बहू रजनी प्रिया के साथ भी उनकी बेहद करीबी थी. पैसे का हेर-फेर करने में उसकी भूमिका अहम रही है.


कुछ समय पहले ईडी ने सृजन घोटाले के आरोपियों की अवैध संपत्ति भागलपुर, नोएडा समेत अन्य स्थानों पर जब्त की थी. इसमें विपिन कुमार और उनकी पत्नी के नाम से मौजूद संपत्तियां भी शामिल हैं. अगली बार जब एक अक्तूबर को उसकी पेशी कोर्ट में होगी, तो इडी उसे रिमांड पर लेकर कई अहम पहलुओं पर पूछताछ करेगी.


ईडी की जांच में यह बाद सामने आया कि सृजन घोटाले के पैसे से उसने पत्नी रूबी देवी के नाम पर काफी जमीन-जायदाद खरीदा है. पत्नी को सृजन सहयोग समिति के कोर मेंबर ग्रुप में भी शामिल कर रखा था. इन्हीं कारणों से सीबीआई ने कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी रूबी देवी को भागलपुर के तिलका मांझी स्थित हनुमान पथ स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया था.