ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / सृजन घोटाला: CBI कोर्ट में आज होगी रजनी प्रिया की पेशी, डायरी से...

सृजन घोटाला: CBI कोर्ट में आज होगी रजनी प्रिया की पेशी, डायरी से मिले सुराग की तलाश में जुटी सीबीआई

18-Aug-2023 10:09 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के चर्चित सृजन घोटाला में  आरोपी रजनी प्रिया की रिमांड अवधि आज खत्म हो गई है। रजनी प्रिया को शुक्रवार यानी आज स्पेशल सीबीआई जज महेश कुमार के कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड अवधि में इन्वेस्टिंग ऑफिसर के रवैया के लेकर आरोपों से पूछताछ के बाद वापस उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।


वहीं, चार दिनों के रिमांड के दौरान रजनी प्रिया से क्या कुछ सवाल किए गए हैं और अबतक इनके जरिए क्या कुछ जानकारी हासिल हुई है इसको लेकर सीबीआई के अधिकारी कुछ भी बता पाने में अनभिज्ञता जता रहे हैं। सीबीआई डायरी में दर्ज हुए सफेदपोशों के कनेक्शन का पता लगा रही है। यह डायरी ईओयू को जांच में मिली थी, इसे सीबीआई को दी गई थी।


मालूम हो कि, इससे पहले  2017 में सीबीआई को एक डायरी हाथ लगी थी। यह डायरी शुरुआती दौर में मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के एक अफसर ने सीबीआई को दी थी। इस डायरी में दर्जन भर ब्यूरोक्रेट और सफेदपोशों के नाम कोड वर्ड में लिखे हुए हैं। अब  इसी डायरी में दर्ज सफेदपोशों का कनेक्शन सीबीआई पता लगाने में जुटी हुई है।