मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
15-Mar-2022 07:38 AM
PATNA : विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में जो बर्ताव किया उसके बाद एनडीए की गांठ खुलकर सामने आ चुकी है। बीजेपी और जेडीयू कितनी तल्खी के साथ गठबंधन को चला रहे हैं, अब यह बात जगजाहिर हो चुकी है। लेकिन स्पीकर के साथ हुए बर्ताव को लेकर बीजेपी नेतृत्व ने अब तक चुप्पी साध रखी है। हालांकि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खुलकर कहने लगे हैं कि ऐसी सरकार रहने से बेहतर है कि सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाए और बीजेपी को अपने दम पर बिहार की सत्ता में लाया जाए। दरअसल विजय कुमार सिन्हा के साथ सदन में नीतीश कुमार ने जिस तरह का बर्ताव किया उससे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है।
बिहार से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी के केंद्रीय पदाधिकारियों और साथ ही साथ प्रदेश स्तर में सक्रिय नेता भले ही आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दे रहे हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे संतोष रंजन राय ने सोशल मीडिया के जरिए ऐसे ही बात लिखी। उन्होंने लिखा कि ऐसी सरकार रहने से बेहतर है कि सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाए। इसके अलावे सोशल मीडिया पर विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में लिखने वाले बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भरमार है हालांकि उनकी सक्रियता सदन में हुए प्रकरण के तुरंत बाद नहीं देखी गई थी लेकिन जनता दल यूनाइटेड ने जिस तरह विजय सिन्हा को दोषी ठहराने का प्रयास किया। उसके बाद बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी एक्टिव हो गए। कुल मिलाकर कहें तो जेडीयू और बीजेपी के नेताओं के बीच इस सोशल मीडिया पर एक अलग जंग छिड़ी हुई है।