बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Jul-2024 09:52 AM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है, जहां ईडी ने एक बार फिर मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी की है। ईडी की टीम ने विवादों में रही एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर रेड की है। सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है।
दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमें एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह-सुबह दबिश दी है। पटना के अलावा दिल्ली में भी कंपनी के ठिकानों पर रेड चल रही है। कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय समेत प्रोजेक्ट कार्यालयों में भी छापेमारी चल रही हैं।
बता दें कि भागलपुर के सुल्तानगंज में अगुआनी पुल हादसे के बाद एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी चर्चा में आई थी। अगुआनी घाट पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा तास के पत्तों की तरह भर-भराकर गिर गया था और कई पाया गंगा में समा गए थे। इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ था। अगुवानी पुल का निर्माण कर रही एसपी सिंगला कंपनी के ऊपर की गंभीर आरोप भी लगे थे।
तब विपक्ष में रही बीजेपी ने सरकार और तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर पुल के टेंडर में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था और हाई कोर्ट ने एसपी सिंगला को आदेश दिया था कि पुल के गिरे हिस्से का निर्माण वह अपने खर्च पर करे।