BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब
25-Aug-2020 11:41 AM
KOLKATA: बीसीसीआई अध्यक्ष के सौरव गांगुली ने ममता बनर्जी की दी हुई जमीन को लौटा दिया है. जिसके बाद बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि गांगुली बीजेपी में जा सकते है. बीजेपी को भी पश्चिम बंगाल में किसी फेमस चेहरे की तलाश है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सीएम का चेहरा सामने लाने की कोशिश में जुटी है.
ममता सरकार ने स्कूल खोलने के लिए दी थी जमीन
ममता बनर्जी की सरकार ने न्यूटाउन एरिया में 12वीं तक स्कूल खोलने के लिए गांगुली को 2 एकड़ जमीन दी थी. लेकिन गांगुली ने ममता बनर्जी से मुलाकात कर आवंटित की गई जमीन को लौटा दिया है.
अमित शाह से बेहतर रिश्ते
बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के बाद से गांगुली और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बेहतर रिश्ते हुए है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि गांगुली को बीजेपी बंगाल में बतौर सीएम चुनाव में चेहरा पेश कर सकती है. लेकिन इससे पहले गांगुली कह चुके हैं कि उनकी राजनीति में जाने की इच्छा नहीं है. गांगुली के ममता से भी बेहतर रिश्ता बताया जाता है, लेकिन गांगुली ने क्यों जमीन लौटाई फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है.