ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पैसा निकालने में हुई परेशानी तो उखाड़ ले गए अपराधी, साढ़े 27 लाख...

पैसा निकालने में हुई परेशानी तो उखाड़ ले गए अपराधी, साढ़े 27 लाख रुपए था एटीएम में

17-Jan-2020 09:43 PM

DESK: पैसा निकालने में अपराधियों को दिक्कत हो रही थी और समय कम था. इसको लेकर अपराधियों ने पूरा एटीएम को ही उखाड़ लिया और लेकर चलते बने. यह घटना हरियाणा के सोनीपत की है.

एटीएम में था साढ़े 27 लाख रुपए

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोनीपत जिले के बहालगढ़ चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में ताला तोड़कर अपराधी घुस गए और सीसीटीवी पर स्प्रे कर कर दिया और आराम से इस घटना को अंजाम दिया. जब सुबह लोगों ने देखा को पुलिस को सूचना दी. 

रात 10 बजे के बाद बंद हुआ था एटीएम

बैंक के कर्मी नीतिन गुलेरिया ने बताया कि एटीएम पर सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक सुरक्षा के लिए गार्ड की व्यवस्था कर रखी है, रात को 10 बजे बूथ को बंद कर दिया गया था. रात को एटीएम बूथ के शटर का ताला तोड़कर एटीएम उखाड़ ली गई. मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि मशीन में 27 लाख 45 हजार रुपए था. बहालगढ़ चौकी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बता दें कि इससे पहले भी कई जगहों पर एटीएम उखाड़कर ले जाने की घटना घट चुकी है.