ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुईं भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुईं भर्ती

03-Mar-2023 02:58 PM

By First Bihar

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुखार की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बुखार आने के बाद सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगाराम अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सोनिया गांधी की खराब तबीयत के बीच राहुल गांधी ब्रिटेन दौरे पर हैं।


इससे पहले बीते 5 जनवरी को सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वायरल संक्रमण की वजह से सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई थी। उस वक्त सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी मां की देखभाल के लिए उनके साथ मौजूद रही थीं। अब एक बार फिर से सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं।