ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / थप्पड़बाज़ सोनाली फोगाट के खिलाफ केस दर्ज, नाराज खट्टर ने मांगी रिपोर्ट

थप्पड़बाज़ सोनाली फोगाट के खिलाफ केस दर्ज, नाराज खट्टर ने मांगी रिपोर्ट

06-Jun-2020 06:53 AM

CHANDIGARH : टिक टॉक स्टार से बीजेपी नेता बन चुकी सोनाली फोगाट का थप्पड़ वाला अवतार हरियाणा सरकार को रास नहीं आया है। हरियाणा में एक अधिकारी को थप्पड़ मारने वाली बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले पर नाराज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। 


बीजेपी नेता सोनाली फोगाट हरियाणा के बालसमंद में एक अधिकारी को थप्पड़ लगाते हुए नजर आई थी। थप्पड़ और चप्पलों के साथ सोनाली फोगाट ने बालसमंद अनाज मंडी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह की पिटाई कर दी थी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हुआ था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद सोनाली फोगाट ने अपनी सफाई में किसानों की समस्या का हवाला दिया था लेकिन सोनाली फोगाट ने जिस तरह सुल्तान सिंह की पिटाई कि वह सरकार को पसंद नहीं आया और फजीहत के बाद आखिरकार उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 


सोनाली फोगाट से पिटने वाले मंडी कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह की शिकायत पर फोगाट और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है धारा 147, 149, 332, 353, 186 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। अब पुलिस इस मामले में आगे कार्रवाई करेगी। उधर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर हमला बोला था जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। दबंगई के बाद सोनाली फोगाट की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।