Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा
11-Dec-2019 08:43 PM
SIWAN : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है. जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का मर्डर कर दिया. उसके बाद लड़की की लाश को पॉलीथिन में डालकर उसने फेंक दिया. पुलिस की ओर से इस हत्याकांड का खुलासा करते ही लोग हैरान रह गए. पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी आशिक को अरेस्ट कर लिया है.
क़ातिल आशिक अरेस्ट
वारदात सीवान जिले के हुसैनगंज थाना इलाके की है. जहां माहपुर खजरौनी गांव में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का चाकू से गला रेतकर मर्डर कर दिया. उसके बाद उसकी डेड बॉडी को पॉलीथिन में डालकर फेंक दिया. शुक्रवार को हुई इस घटना में पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने चार दिनों के अंदर ही कामयाबी हासिल की. हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अरेस्ट कर लिया.
मैट्रिक में हुआ था इश्क़
सीवान के एसपी नवीनचंद्र झा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लड़की के प्रेमी ने ही उसका मर्डर किया था. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी इबरार आलम खजरौनी गांव वाले आलमगीर अंसारी का बेटा है. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि दो साल पहले 2017 में उसकी मुलाकात लड़की से हुई थी. लड़की मैट्रिक का एग्जाम देने अपने नानी के घर आई थी. परीक्षा के बाद अपने पिता के साथ वह कलकत्ता चली गई थी. जहां उसे किसी और लड़के के साथ प्यार हो गया. जिसके कारण उसकी प्रेमिका उसे इग्नोर करने लगी. इस बर्ताव से वह काफी नाराज था.
रात में मिलने के लिए बुलाकर रेता गला
आरोपी प्रेमी ने पुलिस को आगे बताया कि 30 नवंबर को लड़की ने कलकत्ता से उसे फोन कर बताया कि वह सीवान नानी के घर आ रही है. इसी दिन प्रेमी इबरार मर्डर की साजिश रच ली. प्लान के मुताबिक इबरार ने बाजार से पॉलीथिन और चाकू खरीदकर घर में छिपा कर रख लिया. शुक्रवार की रात को उसने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया. रात में 11:30 घर से लड़की निकलकर पुराने आशिक से मिलने पहुंची. दोनों घर के पास में ही जा कर बैठ गए. इबरार ने कहा कि नए प्रेमी का साथ छोड़ दो. लड़की ने इस बात से इनकार कर दिया. इसपर इबरार ने लड़की को पटककर उसका मुंह दबा दिया और चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद डेड बॉडी को पॉलीथिन में लड़की की लाश बंदकर बगल की गली में ले जाकर फेंक दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी ने टी-शर्ट, जीन्स, चाकू और मोबाइल को अपने घर के पास नाली में फेंक दिया. जिसे पुलिस ने बरामद किया है.