Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
06-Mar-2021 07:49 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सरेशाम एक हिस्ट्रीशीटर का मर्डर कर दिया है. जिस वांटेड क्रिमिनल का मर्डर हुआ है, पुलिस कई दिनों से तलाश रही थी. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक वांटेड क्रिमिनल का मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक अपराधी बैरगनिया के बेगाही गांव का रहने वाला है. उसका नाम राकेश झा बताया जा रहा है. गौरतलब को हो कि राकेश झा अपने इलाके में काफी ज्यादा फेमस था. इसके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. सीतामढ़ी पुलिस को भी कई दिनों से इसकी तलाश थी.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि गोली लगने के कारण वांटेड क्रिमिनल राकेश झा बुरी तरह जख्मी हो गया था, आनन-फानन में इसे इलाज के लिए ले जाया गया था लेकिन उसने दम तोड़ दिया है. राकेश झा के मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची बैरगनिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.