Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
30-Aug-2020 12:24 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI: एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक किराना कारोबारी को अपना निशाना बनाया और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि किराना कारोबारी मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी लौट रहे थे. इसी दौरान मुरादपुर के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लाख रुपए लूट लिया.
हालांकि इस घटना में कारोबारी बाल-बाल बच गए और गोली बाइक में लग गई. घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर एक खोखा को बरामद किया है. पुलिस जांच में जुट गई है. अपराधियों की तस्वीर पास के दुकान में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है.
जिसमें एक बाइक पर तीन अपराधी बैठे नजर आ रहे हैं. पुलिस इस सीसीटीवी के वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच में जुटी हुई है. व्यवसाई का नाम सोनू कुमार है. जो बैरगनिया का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.बता दें कि 2 दिन पहले भी सीतामढ़ी के रीगा में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था.