ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

सीतामढ़ी में CSP संचालक से 7 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

18-Oct-2022 01:29 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां इस बार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को अपना निशाना बनाया है। बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी और उनसे 7 लाख रुपये लूट लिये। घटना को अंजाम देने के बाद लूटेरे मौके से फरार हो गये।


सीतामढ़ी में सीएसपी संचालक को गोली मारकर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े सात लाख रुपये लूट लिये। घटना दिन के 12 बजे के करीब हुई। इस घटना के बाद घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बता दें कि सीएसपी संचालक की पहचान अरविंद कुमार यादव के रूप में हुई है जो घर से सीएसपी सेंटर के लिए निकले थे इसी बीच बेखौफ अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल अरविंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


गौरतलब है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ गया है कि एक के बाद एक क्राइम कर रहे हैं। बीते सोमवार यानी कल ही अपराधियों ने समस्तीपुर में एक सीएसपी संचालक से साढ़े सात लाख रुपये लूट लिया था। बैंक से पैसे निकालकर आने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। 


इस दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की थी। आज अपराधियों ने फिर सीएसपी संचालक से सीतामढ़ी में लूटपाट की। सीतामढ़ी में सीएसपी संचालक से 7 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।