ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, बाइक, सोना और रुपये लूटकर फरार

16-Feb-2021 10:11 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी है. अपराधी स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लाखों रुपये के सोना, बाइक और कैश रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना इलाके की है, जहां बछारपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी स्वर्ण व्यवसायी को इलाज के लिय सीतामढ़ी शहर के नंदीपथ मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉ वरुण कुमार के यहां भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. 


news image


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि घायल स्वर्ण व्यवसायी ऑर्डर का स्वर्णाभूषण तैयार कर पार्टी को पहुंचाने सीतामढ़ी जा रहे थे. तभी घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. जख्मी स्वर्ण व्यवसायी संजय प्रसाद पुपरी जनकपुर रोड में किराये के मकान में रहते हैं. वैसे सीतामढ़ी नया टोल के निवासी हैं. आवापुर में स्वर्णाभूषण की दुकान खोले हैं.


वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के दाउदपुर मोड़ के पास हथियार बंद अपराधियों ने एक व्यवसायी के मुंशी को हथियार दिखाकर करीब 80 हजार लूट लिए. घटना मंगलवार देरशाम की है. जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के बालाजी आयरन एंड स्टील कंपनी के मुंशी दीपक कुमार पैसा वसूलकर सीतामढ़ी जा रहे थे.