ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

सीतामढ़ी में 24 घंटे के भीतर डकैती की दूसरी वारदात, एसडीएम के घर को भी बनाया निशाना

02-Oct-2022 02:27 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक के बाद एक हत्या, लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम देकर बेखौफ बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने 24 घंटे के भीतर डकैती की दूसरी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। इस दौरान डकैतों ने दरभंगा में तैनात एसडीएम के घर को भी निशाना बनाने की कोशिश की। घटना भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित बेला थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।


बताया जा रहा है कि बेला थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव में शनिवार की देर रात डकैतों ने चार घरों को अपना निशाना बनाया। इस दौरान डकैतों ने दो घरों में जमकर लूटपाट की। इसके बाद बदमाशों ने दरभंगा के एसडीएम रामबाबू साह और उनके पड़ोसी लक्ष्मण साह के घर भी डकैती की कोशिश की लेकिन लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद डकैत मौके से फरार हो गए।


इस दौरान 30-35 की संख्या में आए डकैतों ने एक किसान आनंद लाल साह के घर लूटपाट की। डकैतों ने 75 हजार कैश समेत लाखों की संपत्ति लूटकर चलते बने। बता दें कि साल 1990 में भी डकैतों ने आनंद लाल साह घर को निशाना बनाया था। इस दौरान डकैतों ने पीड़ित किसान आनंद लाल साह के बेटे सुरेश प्रसाद और उनके चाचा रामजुलूम साह की गोली मार हत्या कर दी थी।


इधर, किराना दुकान चलाने वाले गोरख साह के घर भी बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपए की संपत्ति लूटकर ले गए। परिवार के लोगों को बंधक बनाकर अपराधियों ने जमकर लूटपाट की। डकैती का विरोध करने पर डकैतों ने बाप-बेटे को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। बता दें कि शुक्रवार की रात भी बदमाशों ने एक सेवानिवृत शिक्षक के घर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान डकैत करीब 17 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए थे।