ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

सीतामढ़ी के सिविल सर्जन साहब का अजीबोगरीब फरमान, अपना ही ट्रांसफर लेटर कर दिया जारी

21-Jan-2020 08:12 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : सीतामढ़ी के वर्तमान सिविल सर्जन को पता ही नहीं है कि वे सिविल सर्जन हैं और वे अपना ट्रांसफर खुद नहीं कर सकते हैं. दरअसल सीतामढ़ी के सिविल सर्जन कामेश्वर प्रसाद ने एक अजीबोगरीब चिट्ठी निकाली है, जिसमें उन्होंने अपना ही ट्रांसफर कर डाला है. 

बता दें कि वर्तमान सिविल सर्जन कामेश्वर प्रसाद पहले डुमरा पीएचसी के प्रभारी थे. एक महिने पहले ही उन्हें सीतामढ़ी का सिविल सर्जन बनाया गया है. कामेश्वर प्रसाद ने एक लेटर जारी किया है, जिसमें कई पीएचसी के प्रभारी का ट्रांसफर किया गया है. इस लेटर में कामेश्वर प्रसाद का भी नाम है. 

सिविल सर्जन ऑफिस से एक पत्र से सामने आया है, जिसमें   उन्होंने खुद का ही तबादला कर डाला. सूची में दिखाया गया है कि डॉ कामेश्वर प्रसाद को डुमरा से बथनाहा ट्रांसफर किया जाता है, और उस तबादले लेटर पर साइन भी खुद कामेश्वर प्रसाद का ही है. जबकि कामेश्वर प्रसाद अभी सिविल सर्जन सीतामढ़ी के पद पर हैं.