ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

सीतामढ़ी के बेखौफ अपराधी: दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

26-Oct-2022 02:08 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।


मामला रीगा थाना क्षेत्र के रामनगर का है जहां गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया। घायल युवक पर नजर पड़ते ही स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में प्राइवेट नर्सिंग होम ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक को गोली क्यों मारी गयी इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने खाद व्यवसायी को गोली मार दी और 60 हजार रुपये लूट लिया। बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बता दें कि खाद व्यवसायी बैंक से पैसे निकाल कर आ रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने पैसे लूट कर व्यवसायी के पैर में गोली मार दी। घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यवसायी की पहचान रीगा थाना क्षेत्र निवासी महेश प्रसाद के रूप में हुई है। महेश चौक पर खाद की दुकान चलाता है जहां अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।