ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

जिला परिषद में अविश्वास प्रस्ताव के नाम पर चल रहा गंदा खेल, सीतामढ़ी के उपाध्यक्ष का वायरल ऑडियो सुनकर दंग रह जाएंगे, सुने UNCUT AUDIO

03-Sep-2019 10:17 AM

By 7

SITAMARHI : बिहार के नगर निकायों से लेकर जिला परिषद तक में इन दिनों अविश्वास प्रस्ताव की बाढ़ आई हुई है। मेयर से लेकर डिप्टी मेयर और अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष तक के खिलाफ वार्ड पार्षद और सदस्य अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। इस पूरे खेल में किसी की कुर्सी जा रही है, तो कोई जुगाड़ से अपनी कुर्सी बचा रहा है। फर्स्ट बिहार झारखंड आपको बता रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव के इस खेल के पीछे कैसी गंदी साजिश चल रही है। https://www.youtube.com/watch?v=xqSkA55wC28&feature=youtu.be सीतामढ़ी जिला परिषद के उपाध्यक्ष देवेंद्र साह के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी है लेकिन इसकी भनक लगने के साथ देवेंद्र साह अपने समर्थक पार्षदों पर किस कदर भड़के हैं। उसका ऑडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देवेंद्र साह एक महिला पार्षद को ना केवल धमका रहे हैं बल्कि अभी बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने उपाध्यक्ष बनने के लिए वार्ड पार्षद पर मोटी रकम खर्च की। इस वायरल ऑडियो पर फर्स्ट बिहार झारखंड ने उपाध्यक्ष देवेंद्र साह से उनका पक्ष जाना तो उन्होंने इसे फर्जी करार दिया। बकौल देवेंद्र साह जिस महिला पार्षद से उनकी बातचीत को वायरल किया गया है उसे उन्होंने जरूरत के वक्त पैसे दिए थे और अब वह उसी को वापस मांग रहे हैं। देवेंद्र साह चाहे जो भी सफाई दें लेकिन वायरल ऑडियो यह बताने को काफी है कि अविश्वास प्रस्ताव के नाम पर किस तरह का खेल खेला जा रहा है। सीतामढ़ी से सौरव की रिपोर्ट