ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

दिन में मर्डर और रात में सीतामढ़ी पहुंच गए DGP गुप्तेश्वर पांडेय, बोले.. कारोबारी की हत्या करने वाले जल्द पकड़े जाएंगे

21-May-2020 08:11 AM

By Saurav Kumar

SITAMADHIबुधवार को सीतामढ़ी जिले में कारोबारी प्रभात हिस्सरिया की दिनदहाड़े हत्या के बाद रात को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे खुद सीतामढ़ी पहुंच गए. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सीतामढ़ी पहुंचकर कारोबारी के परिवार से मुलाकात की है और अपराधियों को जल्द पकड़ लेने का भरोसा दिया है. डीजीपी ने कहा है कि उत्तर बिहार में लगातार कारोबारियों के खिलाफ एक गिरोह काम कर रहा है. उन्होंने इसे प्राथमिकता के तौर पर लेते हुए इसको खत्म करने का बीड़ा उठाया है. 

डीजीपी ने इस कांड का जल्द उद्भेदन करने का दावा किया. उन्होंने कहा कि एसटीएफ की टीम इस केस में लगाई गई है. साथ ही चीता विंग एक्टिव किया गया है. इस घटना में जो पदाधिकारी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई भी होगी. सीतामढ़ी के कोर्ट बाजार में प्रभात साइकिल तथा पियाजियो एजेंसी के मालिक प्रभात हिसारिया की स्कूटी सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी.


घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटी सवार तीन अपराधी आते हैं और प्रभात हिसारिया से पैसे लूटने वक्त गोली मारकर व्यवसाई की हत्या कर देते हैं. इस घटना से पूरे व्यवसाई संघ में दहशत का माहौल है. सीतामढ़ी के संसद ने सीएम नीतीश कुमार से इस घटना में बात करते हुए अपराधियों के सामने नतमस्तक सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार तथा डीएसपी विरेंद्र की तत्काल तबादले की मांग की है. साथ ही बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने का अनुरोध किया है